ग्वालियर: बारिश थमने से लोगों को राहत महसूस हो रही है। जल भराव से मुक्ति तो मिली लेकिन चिंता डेंगू और चिकनगुनिया की सताने लगी हैं। खुद प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग के भी हाथ पांव फूले हुए हैं।ग्वालियर में लगातार बारिश होने के बाद पानी उतरते ही डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों खासकऱ बीते वर्ष डेंगू और चिकनगुनिया से प्रभावित रहे डीडी नगर और पुष्कर कालोनी में मलेरिया विभाग और एंबेड परियोजना के फील्ड स्टाफ ने सर्वे किया।
आंकड़े बताते हैं कि इस इलाके में जिन चार हजार 597 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें 133 में से लार्वा मिला। जिसे नष्ट किया गया। सर्वे में पुष्कर कालोनी के 82 घर, बलराम नगर के 77, श्याम नगर के 84, कुंज विहार के 289, आदर्श पुरम के 120, हरदौल नगर के 40, अमलतास कालोनी के 160, ग्वालियर शहरी क्षेत्र के 287, लश्कर क्षेत्र के 398 तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीन हजार 60 घरों में निरीक्षण किया गया।
इन सभी 10 या 20 घरों में से एक में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विनोद दोनेरिया एवं जिला मीडिया अधिकारी आइपी निवारिया ने पुष्कर कालोनी और आसपास क्षेत्र सर्वे के दौरान मलेरिया अधिकारी और टीम स्थानीय रहवासियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
