भोपाल: शहर में लव यू ज़िन्दगी किटी ग्रुप द्वारा समर कूल थीम पर आकर्षक किटी पार्टी का आयोजन किया गया। इस खास आयोजन की मेजबानी प्रियंका सल्ला और अर्चना बजाज ने की। पार्टी की थीम के अनुसार सभी सदस्यों ने सफेद रंग के परिधान पहनकर उपस्थित होकर माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।
पार्टी के दौरान पूल पार्टी, फनी गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने जमकर आनंद उठाया। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट भी वितरित किए गए।इस मौके पर मिता, मोनिका, मनीषा, पूनम, ऊषा, समीक्षा, शिल्पा, विनिता, लक्ष्मी, राखी, सुनयना और अर्चना पसारी सहित सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को खुशनुमा और यादगार बना दिया।
