विक्रमोत्सव-2026 में कोटि सूर्य उपासना, सीएम डॉ यादव ने दी नववर्ष और पर्वों की शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को राजधानी स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सृष्टि के आरंभ दिवस, विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ, गुड़ी पड़वा सहित आज मनाए जा रहे विभिन्न पर्वों पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नववर्ष का यह पर्व नवचेतना, ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है। कोटि सूर्य उपासना जैसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से सूर्य उपासना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट का फैसला खारिज, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधायक बने रहेंगे

Thu Mar 19 , 2026
ग्वालियर: विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया है जिसमें रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था।सुप्रीम […]

You May Like