पालतू कुत्ते के हमले में 6 साल की मासूम लहूलुहान

जबलपुर : लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते के हमले ने 6 साल की मासूम बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर कुत्ते की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक विजय विश्वकर्मा लॉर्डगंज क्षेत्र में रहते हैं और पान का ठेला चलाते हैं। बीती रात करीब 9 बजे उनकी 6 वर्षीय बेटी रिपांशी विश्वकर्मा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली गुड्डी पटेल का पालतू कुत्ता अचानक घर से बाहर निकला और सीधे मासूम बच्ची पर झपट पड़ा।

कुत्ते ने मासूम रिपांशी के बाएं पैर के घुटने को दांतों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी ज्योति व द्रोपती विश्वकर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घबराई हुई बच्ची लहूलुहान हालत में घर के अंदर भागी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। पीडि़त पिता विजय विश्वकर्मा की शिकायत पर लॉर्डगंज पुलिस ने आरोपी गुड्डी पटेल के खिलाफ पशु के प्रति लापरवाही बरतने और चोट पहुँचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Next Post

कोर्ट में हंगामा, युवक को वकीलों ने पीटा

Thu Mar 26 , 2026
जबलपुर: जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी पर आए एक युवक के साथ अधिवक्ताओं के एक गुट ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओमती पुलिस ने तीन नामजद अधिवक्ताओं सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं […]

You May Like