जबलपुर: जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी पर आए एक युवक के साथ अधिवक्ताओं के एक गुट ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ओमती पुलिस ने तीन नामजद अधिवक्ताओं सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमखेरा गोहलपुर निवासी रितेश मारवाह (38) का जिला न्यायालय के कोर्ट नंबर 30 में अपने एक पुराने मामले की चालान पेशी के लिए जैसे ही वे कोर्ट पहुंचा वहां पहले से मौजूद अधिवक्ता दामोदर पाटकर, दीपक पटेल, योगेश कोरी और उनके अन्य साथियों ने उसें घेर लिया और मारपीट कर दी।
शिकायतकर्ता रितेश ने बताया कि 13 फरवरी 2025 को अधिवक्ता योगेश कोरी के साथ उनका पुराना विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत गोहलपुर थाने में दर्ज है। इसी रंजिश को लेकर कोर्ट परिसर में ही वकीलों ने रितेश के साथ विवाद शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि वकीलों ने युवक पर लात-घूंसों और मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में रितेश को गंभीर चोट आई है। मारपीट के बाद आरोपियों ने सरेराह उन्हें धमकाया कि यदि वे दोबारा कोर्ट परिसर में नजर आया तो जान से खत्म कर देंगे । घायल अवस्था में पीडि़त ने ओमती थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। फिलहाल ओमती पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
