जबलपुर:लार्डगंज थाना क्षेत्र में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को ऑनलाइन डरा-धमकाकर साइबर ठग ने सवा लाख से अधिक की चपत लगा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यश मार्केट लार्डगंज के निवासी मुकेश कुमार जैन (64) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके साथ 1,35,002 रुपये की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है।
पीडि़त ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और उन्हें या उनके परिवार को शारीरिक चोट पहुँचाने या नुकसान पहुँचाने का डर दिखाया। आरोपी ने बुजुर्ग को इस कदर मानसिक रूप से डरा दिया कि उन्होंने डर के मारे जालसाज द्वारा बताए गए खातों में राशि ट्रांसफर कर दी। धोखे और डर के इस जाल में फंसाकर आरोपी ने कुल 1 लाख 35 हजार 02 रुपये हड़प लिए।
