एल्विश यादव ने निरहुआ से लिया पंगा, चाय से शुरू हुई बहस ने पकड़ा तूल, फिर यादव सरनेम सुनकर ऐसे बदले तेवर

मुंबई, ‘भोजपुरी बवाल’ के मंगलवार के एपिसोड में एल्विश यादव और निरहुआ के बीच चाय से शुरू हुई मजेदार बहस देखने को मिली। वहीं काजल राघवानी ने पिता के निधन की दुखद खबर साझा की।

‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में जहां सितारों के बीच मजेदार और तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है, वहीं मंगलवार का एपिसोड भावुक कर देने वाला रहा। एक तरफ एल्विश यादव और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के बीच मजेदार अंदाज में तकरार देखने को मिली, तो दूसरी तरफ अभिनेत्री काजल राघवानी ने अपने पिता के निधन की दुखद खबर साझा की।

एपिसोड में एल्विश यादव और निरहुआ आमने-सामने बैठे नजर आए। दोनों के बीच शुरुआत में चाय को लेकर मजेदार बहस हुई। निरहुआ ने एल्विश से कहा कि उन्हें पता नहीं कि वह कौन हैं। इसके जवाब में एल्विश ने भी अपने रियलिटी शो जीतने का जिक्र करते हुए पलटवार किया। इसके बाद दोनों के बीच गाय-भैंस और अपनी-अपनी पहचान को लेकर भी मजाकिया अंदाज में बहस हुई। एल्विश ने अपनी घड़ियां फ्लॉन्ट कीं, तो निरहुआ भी अपने अंदाज में जवाब देते नजर आए। हालांकि, यादव सरनेम का कनेक्शन सामने आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को भाई कहकर दोस्ती कर ली।

आम्रपाली दुबे ने भी शो में लगाए ठहाके
शो में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आईं। दोनों इससे पहले ‘लाफ्टर शेफ’ में भी दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। आम्रपाली ने बताया कि वह काफी समय बाद टीवी सेट पर आई हैं, इसलिए उन्हें थोड़ी नर्वसनेस महसूस हो रही थी। भारती सिंह समेत कई कलाकारों ने शो में मस्ती की। आम्रपाली को आंखों पर पट्टी बांधकर अलग-अलग चीजें खिलाई गईं और उन्हें पहचानने का टास्क दिया गया।

पिता के निधन की खबर सुनकर टूट गईं काजल
एपिसोड का सबसे भावुक पल तब आया, जब काजल राघवानी ने अपने पिता के निधन का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें फोन आया था कि उनके पिता घर पर अकेले थे और उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉक्टर के पास ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह बताते हुए काजल बुरी तरह रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि जब वह 17-18 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन अपने माता-पिता को अपने साथ नहीं रख पाईं, जिसका उन्हें अफसोस है।

पवन सिंह ने भी बिखेरा संगीत का रंग
शो में पवन सिंह भी नजर आए। उन्होंने कई गानों की प्रैक्टिस की और उनके लिरिक्स को म्यूजिक देने की कोशिश करते दिखे। इस तरह मंगलवार का एपिसोड जहां एल्विश और निरहुआ की नोकझोंक की वजह से मनोरंजक रहा, वहीं काजल राघवानी के पिता के निधन की खबर ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

Next Post

हीरो नहीं बनना चाहता था ये एक्टर... भाभी की सलाह ने बदल दिया पवन कल्याण का करियर और बना दिया ‘पावर स्टार’

Wed Sep 2 , 2026
Pawan Kalyan Success Story मुंबई, डायरेक्टर बनने का सपना देखने वाले पवन कल्याण भाभी की सलाह से एक्टिंग में आए। सुपरहिट फिल्मों से ‘पावर स्टार’ बने और आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। तेलुगु सिनेमा और भारतीय राजनीति की दुनिया में आज पवन कल्याण एक ऐसा नाम है, जो किसी […]

You May Like