कलेक्टर सतीश कुमार एस ने भगवान गैवीनाथ का दर्शन कर पूजा की

सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बिरसिंहपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय कन्या शाला की जमीन, तहसील कार्यालय तथा निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंदिर पहुंचकर भगवान गैवीनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मेला के दौरान मंदिर पहुंचने वाले भक्त श्रद्धालुओं की सुविधा और असुविधा के बारे में जानकारी ली।

साथ ही तालाब में नगर परिषद बिरसिंहपुर द्वारा बनाये जा रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम एपी द्विवेदी, तहसीलदार सुजीत नागेश, सीएमओ सुरेश कुमार सोनवानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी रड्डी टर्नस्टोन

Thu May 15 , 2025
जबलपुर: एक अद्भुत पक्षी विज्ञान घटना में, रड्डी टर्नस्टोन जो आमतौर पर समुद्री तटों पर दिखाई देता है, को पहली बार मध्यप्रदेश में दर्ज किया गया है। यह दुर्लभ प्रवासी पक्षी 12 मई को जबलपुर के बरगी बैकवाटर में पक्षी प्रेमियों की एक टीम डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. शिवोहम शुक्ला, […]

You May Like