पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी रड्डी टर्नस्टोन

जबलपुर: एक अद्भुत पक्षी विज्ञान घटना में, रड्डी टर्नस्टोन जो आमतौर पर समुद्री तटों पर दिखाई देता है, को पहली बार मध्यप्रदेश में दर्ज किया गया है। यह दुर्लभ प्रवासी पक्षी 12 मई को जबलपुर के बरगी बैकवाटर में पक्षी प्रेमियों की एक टीम डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. शिवोहम शुक्ला, और शैलेन्द्र बडोनिया द्वारा देखा और रिकॉर्ड किया गया।
सफेद सुंदर रंगत और पत्थरों को उलटकर भोजन खोजने की अनोखी शैली के लिए जाना जाता है।

यह आमतौर पर भारत के तटीय क्षेत्रों जैसे गुजरात के कच्छ और महाराष्ट्र के अलीबाग में दिखता है, लेकिन इसका बरगी बैकवाटर जैसे अंतर्देशीय मीठे पानी के स्थल पर दिखना बेहद असामान्य है।यह अप्रत्याशित रिकॉर्ड भारत के अन्य हिस्सों में हुई असामान्य प्रवास घटनाओं की कड़ी में जुड़ता है। वर्ष 2021 में यह पक्षी तमिलनाडु के कोयंबटूर के अचंकुलम टैंक और मनाकुडी रिजर्व में लगभग एक दशक बाद देखा गया।

2024 में पंजाब के लुधियाना में भी इसका रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।पक्षी विशेषज्ञ डॉ अर्चना शुक्ला का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और आर्द्रभूमियों में बदलाव प्रवासी पक्षियों की प्रवास प्रणाली को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं। इन पक्षियों की वापसी प्रवास (रिवर्स माइग्रेशन) में देरी अब सामान्य होती जा रही है, बरगी बैकवाटर की यह रिकॉर्डिंग इसी परिवर्तन का संकेत हो सकती है।

Next Post

पुराने पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले पर किया चाकू से हमला

Thu May 15 , 2025
इंदौर: आजाद नगर क्षेत्र में पुराने पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब एक युवक पर उसके जीजा और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले करने का प्रकरण दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन