
सिंगरौली। जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा का भ्रमण कर बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्रामीणों के घरों में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर बैनल ने ग्रामीण सावित्री देवी के घर पहुंचकर नल के माध्यम से प्राप्त हो रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों से सीधे संवाद कर योजना से मिल रहे पेयजल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
