विधायक राय ने दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने मगरदी खुर्द में ठाकुर ओमप्रकाश सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की. इसके पश्चात विधायक राय ने ग्राम गवा में राजेंद्र सिंह के निवास पर तंवर परिवार, महुआखेड़ा में पर्वत सिंह के निवास पर, मानपुरा में बाबूलाल के यहां तथा छतरपुरा में गणपत सिंह, दिनेश , विनय सिंह एवं बद्री प्रसाद के निवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्य आत्माओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. इस दौरान जिला मंत्री लालू बना, मायाराम गौर, जगदीश शर्मा, जितेंद्र बैरागी, भवानी मेवाड़ा एवं हरि सिंह सोलंकी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Next Post

निडर होकर छात्र हितों के लिए संघर्ष करें: परमार

Fri Nov 6 , 2026
आष्टा। राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने संगठन विस्तार के तहत नितेश सिंह ठाकुर को आष्टा, देवराज पोरवाल को जावर तथा नीरज करोरिया को सिद्धीकगंज ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है. तीनों अध्यक्षों का पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने सम्मान किया. उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति केवल पद और […]

You May Like