रीवा: प्रदेश के अन्य जिलों में जहा झमाझम बारिश हो रही है. वही रीवा में सूखे की स्थित निर्मित हो रही है.रीवा जिले में एक जून से अब तक 147.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले में 28 जुलाई को 6.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. सोमवार की शाम जिले भर में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन मंगलवार को तेज धूप रही. बादल शाम को आए लेकिन बारिश नही हुई. हालत यह है कि इस समय रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पहुंच गया है और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा. बारिश न होने से किसानों की बोनी प्रभावित हो रही है. मोटर पम्प के सहारे किसान धान का रोपा लगा रहे है.
त्योंथर तहसील में सबसे कम अभी तक वर्षा हुई है जबकि गुढ़ तहसील में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है. रीवा में मुख्य रूप से किसान धान का उत्पादन ज्यादा करते है लेकिन बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. जिले में एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 159.3 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 167.7 मिली मीटर, गुढ़ में 300 मिली मीटर, त्योंथर में 34 मिली मीटर, सेमरिया में 157 मिली मीटर, मनगवां में 81 मिली मीटर तथा तहसील जवा में 131 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गत वर्ष इसी अवधि में 481.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. किसानों को धान की बुवाई के वर्षा का इंतजार है.
