
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र से जनसंवाद अंतर्गत कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का प्रसारण आज हुआ। भाजपा महानगर के सभी मण्डल अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
मन की बात प्रभारी दारा सिंह सेंगर के संयोजन में सभी मण्डलों के बूथों पर जिले के विशिष्ट व्यक्तियों को भेजा गया था जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दीनदयाल मंडल के बूथ क्रमांक 43, केबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दुर्गादास मण्डल के बूथ क्रमांक 237, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने विवेकानंद मण्डल मे बूथ क्रमांक 144, पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी ने वीर सावरकर मण्डल के बूथ क्रमांक 267, अभय चैधरी ने शहीद हेमू कॉलाणी मण्डल के बूथ पर क्रमांक 57 पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु एआई समिट और भारत की तकनीक, साइबर सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट, नन्हीं बच्ची आलिन का अंगदान, टी20 खेल में भारत की वैश्विक पहुंच, आगामी त्यौहार रंगोत्सव में वोकल फॉर लोकल, परीक्षा के दौरान छात्रों को मानसिक तनाव कम करने का सूत्र प्रमुख रुप से रहे। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने मन की बात कार्यक्रम को भारत का एकमात्र गैर राजनैतिक और जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाला, सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत जनसंवाद बताया।
