भोपाल: निर्भया दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली रख्शां शमीम जाहिद और मीता वाधवा को विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश टूरिज्म पुलिस कमिशनरेट महिला एवं बाल विकास विभाग और संगिनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रख्शां शमीम जाहिद को महिला सशक्तिकरण के साथ विरासत और संस्कृति के संरक्षण में निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मीता वाधवा को समाज सेवा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान मध्यप्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला और एडीजीपी महिला सुरक्षा अनिल कुमार द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।
