
सिंगरौली। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह आज नई दिल्ली में मिले उन्होंने अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों की जांच कराकर किसानों को सहायता राशि दिलाये जाने का पत्र सौपा है।
सिंगरौली विधायक ने केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र देते हुये अवगत कराया है कि जिले में चार दिनों तक लगातार हुई बेमौसम बारिश अतिवृष्टि से मकान, बाउंड्रीवॉल व पेड़-पौधे क्षतिग्रस्त होने के साथ खरीफ फसले व्यापक पैमाने पर नष्ट होने की संभावना है। जिसकी जांच कराकर हितग्राहियों एवं किसानों को सहायता राशि प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक प्रतीत हो रहा है। विधायक ने बताया कि कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इस विपदा की घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
