दतिया में आज और कल आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

दतिया: जिले में कल बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी के बाद मौसम विभाग ने आज और कल के लिए आंधी, बारिश और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण है। भारतीय मृदा जल संरक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी दिशा से औसतन 5.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे गर्म हवाओं का असर बना रहा। तेज धूप और गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम है। लोग धूप से बचने के लिए चेहरे ढककर घरों से बाहर निकल रहे हैं।आने वाले 2 दिन तेज धूप और गर्मी का असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि शाम और रात के समय मौसम बदल सकता है। तेज हवाएं चलने, धूल भरी आंधी आने, बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है।

Next Post

लक्ष्मीगंज मंडी में व्यापारी के 4 लाख 50 हजार चोरी, नाराज व्यापारियों ने एसपी से की सुरक्षा की मांग

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर:लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में सब्जी लेकर मुरैना से आए कारोबारी की गाड़ी से 4.50 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। चोर को पकड़ने गए कारोबारी के साथी के साथ मारपीट भी की गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल और ड्राइवर की शिकायत पर चोरी और […]

You May Like