लक्ष्मीगंज मंडी में व्यापारी के 4 लाख 50 हजार चोरी, नाराज व्यापारियों ने एसपी से की सुरक्षा की मांग

ग्वालियर:लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में सब्जी लेकर मुरैना से आए कारोबारी की गाड़ी से 4.50 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। चोर को पकड़ने गए कारोबारी के साथी के साथ मारपीट भी की गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल और ड्राइवर की शिकायत पर चोरी और मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर संदेही को हिरासत में भी ले लिया है। वही लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के व्यापारी एसपी ऑफिस पहुंचे यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर मंडी परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी की है। अंबाह, मुरैना निवासी सब्जी कारोबारी का ड्राइवर रहीश खान सब्जी से भरी गाड़ी लेकर मंडी पहुंचा था। गाड़ी में 4 लाख 50 हजार रुपए से भरा बैग रखा था। रहीश खान कुछ देर के लिए गाड़ी से उतरा था। जब वापस लौटा तो बैग गायब देखकर उसके होश उड़ गए। रहीश ने तुरंत अपने साथी सोनू उर्फ संतोष शर्मा को सूचना दी। सोनू शर्मा ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। पता चला कि माधव नगर का एक युवक बैग चोरी कर ले गया है। सोनू और रहीश ने युवक की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। लेकिन आरोप है कि युवक को पकड़ते ही मोहल्ले के कुछ लोग इकट्ठा हो गए।

उन्होंने सोनू शर्मा और रहीश खान के साथ मारपीट कर दी और आरोपी युवक को छुड़ाकर भगा दिया। मारपीट में सोनू शर्मा के सिर में चोट लग गई। घायल हालत में सोनू शर्मा थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने संतोष की शिकायत पर मारपीट और ड्राइवर रहीश खान की शिकायत पर 4.50 लाख रुपए से भरे बैग की चोरी का केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना से नाराज मंडी के सब्जी कारोबारी आज एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मंडी परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. पुलिस का कहना है कि चोरी और मारपीट के मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

अतिक्रमण मुक्त हुआ इमरती तालाब

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर: नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडा की मढ़िया से लेकर इमरती तालाब तक के पूरे मार्ग और परिक्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार चलाई जा रही इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात […]

You May Like