रीवा में कांग्रेस के नवीन भवन का शिलान्यास : प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं नें रखी नए भवन की नींव

रीवा:रीवा में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी के नए भवन की आज नींव रखी गई है।भवन विहीन कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यालय ना होने से कांग्रेस नेताओं का स्थाई ठिकाना नहीं था, ऐसे में पुराने कार्यालय की जमीन पर नए भवन को बनाने के लिये आज पूरे विधि विधान से शिलान्यास किया गया है।बता दें कि रीवा में कांग्रेस का अपना पुरान भवन था, जो कई वर्षों पूर्व जर्जर होने के बाद धराशाई हो गया था और भवन की जमीन लंबे से समय से खाली पड़ी थी। फिलहाल लंबे समस से कांग्रेस के नए भवन को बनाने की कवायद की जा रही थी जिस बीच कई जिला अध्यक्ष बदले और अंत में वर्तमान जिलाअध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा नें कांग्रेस भवन बनाने का बीड़ा उठाया जिसकी आज नींव रख दी गई है।
इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, एआईसीसी सह सचिव रणविजय लोचन, महापौर अजय मिश्रा बाबा व जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे है।
बताया गया कि रीवा में कांग्रेस का नया भवन पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मद सहयोग से बनेगा जिसकी नीव आज कांग्रेस के सीनियर नेताओं नें रखी है। फिलहाल रीवा में कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है, वही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नें कहा कि कांग्रेस भवन के निर्माण से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान होगी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष नें जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पर्टी के खिलाफ जमकर धावा बोलते हुये भाजपा की तुलना कैसर की बीमारी से की
इतना ही नहीं उन्होंने मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल पर भी जमकर निशाना साधा और प्रदेश सहित रीवा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल बताया है।

Next Post

सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन टूटा, निजी बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव

Wed May 27 , 2026
मुंबई, 27 मई (वार्ता) निजी बैंकों तथा वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 141.90 अंक (0.19 प्रतिशत) टूटकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में यह ऊपर […]

You May Like

Play sound