पांच घरों में डकैती डाल लाखों ले उड़े नकाबपोश, पुलिस महकमे में हड़कंप

पांढुरना: नगर की दो रिहायशी कॉलोनी में बीते रात्रि एक दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों ने पांच घरों में घुसकर लाखों रुपयों के सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि लूटकर फरार हो गए,सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से इन डकैतों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं इस घटना से नगर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय की सांई धाम तथा संतोषी माता वार्ड के कॉलोनी के पांच घरों में एक दर्जन से अधिक डकैतों ने एक साथ धावा बोलकर इन घरों में सो रहे लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपयों के सोने, चांदी के आभूषणों के साथ ही नगद राशि लूट ली,सूचना पर आनन-फानन में घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा घेराबंदी की गई लेकिन इसके पहले ही यह सभी डकैत फरार हो गए।
मिली जानकारी अनुसार नगर के संतोषी माता वार्ड निवासी कंचन पति सुनील कौशिक ,सुनील पिता नेमालाल यदुवंशी,साई धाम कालोनी निवासी अमित पिता शिवलाल डोंगरे,संदीप नरोलिया के घर में बीते शनिवार रविवार की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे से लेकर 2:45 बजे के मध्य लगभग एक दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों ने धारदार हथियार,लोहे की रौड सहित घरों में प्रवेश कर घर में सो रहे लोगों को बंधक बनाकर महिलाओं,पुरुषों द्वारा पहने सोने चांदी के बर्तनों के साथ ही अलमारियों में रखे सोने चांदी के बर्तन लूट लिए,हथियारबंद डकैतों को देख यह सभी इतने अधिक सहमें की डकैतों के इनके घर से भागने के लगभग आधे घंटे बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर मिलते ही पुलिस द्वारा घेराबंदी करने के साथ ही घटनास्थल पहुंचे पीड़ित लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से इन डकैतों का सुराग लगाने में जूट गई। वहीं नगर जिला मुख्यालय के इन रिहायशी क्षेत्रों में इस तरह डकैती की घटना से पूरे जिलेवासी सहमें हुए है।

Next Post

ICC Player of the Month की रेस में इन तीन दिग्गजों की टक्कर, भारत का एक स्टार खिलाड़ी भी शामिल

Sun Feb 22 , 2026
ICC ने जनवरी 2026 के मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए डेरिल मिचेल, जो रूट और सूर्यकुमार यादव को नॉमिनेट किया। तीनों खिलाड़ियों ने हालिया सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जनवरी के मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन धाकड़ खिलाड़ियों को नॉमिनेट […]

You May Like