ईपीएफओ ने फरवरी में 16.10 लाख सदस्य जोड़े

नयी दिल्ली 21 अप्रैल (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने फरवरी 2025 में 16.10 लाख सदस्यों को जोड़ा है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि फरवरी 2024 की तुलना में शुद्ध वृद्धि में 3.99 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में लगभग 7.39 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं।

आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2025 में लगभग 2.08 लाख नई महिला सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुईं। यह फरवरी 2024 की तुलना में यह 1.26 प्रतिशत वृद्धि है।

शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सदस्यों की संख्या में 59.75 प्रतिशत की वृद्धि की है। सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र ने आलोच्य माह के दौरान 20.90 प्रतिशत का योगदान दिया है। तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी की प्रयोज्यता से संबंधित मामले को बड़ी पीठ को भेजा

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भूमि अधिसूचना रद्द करने के मामलों में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ मुकदमा चलाने से संबंधित मामले को बड़ी पीठ के समक्ष भेजने का सोमवार को निर्णय लिया। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने […]

You May Like