एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की फिल्म 120 बहादुर का टीज़र रिलीज

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की फिल्म 120 बहादुर का टीज़र रिलीज हो गया है।

फिल्म 120 बहादुर का टीज़र देशभक्ति से भरपूर है। इसमें फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) के दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं। पहली झलक ही दिखा देती है कि यह फिल्म हौसले और बलिदान से जुड़ी एक शानदार वॉर एपिक बनने वाली है।

वर्ष 1962 की रेजांग ला की असली बहादुरी से जुड़ी इस कहानी में, टीज़र दिखाता है कि कैसे 120 भारतीय सैनिक हज़ारों दुश्मनों के सामने मजबूती से खड़े रहे और इतिहास बना दिया। इसके बीच गूंजती है एक दमदार लाइन “हम पीछे नहीं हटेंगे!” जो हर सीन में सुनाई देती है और फिल्म की असली भावना को दिखाती है।

राजनीश “रेज़ी” घोष के निर्देशन में बनी और रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) तथा अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) के प्रोडक्शन में तैयार 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Next Post

51 वर्ष की हुयी काजोल

Tue Aug 5 , 2025
मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल आज 51वर्ष की हो गयी। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मी काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल […]

You May Like