जबलपुर: पाटन पुलिस ने सुरईया तिराहे के आगे घेराबंदी करते हुए कार से ढुल रही शराब पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले ।
पुलिस के मुताबिक बिना नम्बर प्लेट की ग्रे रंग की टोयटा कोरोला एल्टिस कार शहपुरा तरफ से अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब लोड कर ले जायी जा रही थी।
सुरईया तिराहे के आगे घेराबंदी की गयी, शहपुरा की ओर से आ रही कार का चालक एवं कार में बैठा तस्कर पुलिस को देख कर कार को कुछ दूर रोकर कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 4 खाखी रंग के कार्टून मे 200 पाव देशी शराब रखी मिली जिसे कार क्रमांक एमपी 33 जेड जी 3345 सहित जप्त करते हुये अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
