रेलवे स्पॉन के कारण मांगलिया ओवर ब्रिज अधूरा

इंदौर: पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन मांगलिया रेलवे ओवर ब्रिज रेल विभाग की लेट लतीफी के कारण अटका हुआ है. रेल विभाग द्वारा अंडर पास का निर्माण पूरा कर दिया है. अब रेलवे ओवर ब्रिज के स्पॉन का काम शुरू होगा. ब्रिज निर्माण में समाज से बहुत ज्यादा देरी के कारण मांगलिया से उज्जैन रोड पर आने जाने वाले हजारों ग्रामीण और रहवासियों को करीब 20 किलोमीटर घूम कर आना पड़ रहा है.

पीडब्ल्यूडी ने अक्टूबर 2024 में मांगलिया रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू किया था. उक्त ब्रिज को 18 माह में पूरा करना है, लेकिन ब्रिज निर्माण की समय सीमा खत्म हो चुकी है और ब्रिज का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा ही है. ब्रिज निर्माण का ठेका रियाल कंस्ट्रक्शन को दिया गया है. 320 मीटर लंबे और तीन लेन चौड़े ब्रिज की लागत 26 करोड़ रुपए है. लेकिन अब दिसंबर में ब्रिज निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज के दोनों छोर का काम पूरा कर दिया है, लेकिन रेलवे स्पॉन का काम अब शुरू होगा। रेलवे स्पॉन का निर्माण रेल विभाग स्वयं करता है या उनकी ड्राइंग डिजाइन की रेल विभाग से ही मंजूर होकर अनुमति जारी होती है। पीडब्ल्यूडी के सूत्रों के अनुसार रेल विभाग ने उक्त कार्य का टेंडर बुला लिया और अनुमति भी दे दी है. पीडब्ल्यूडी रेलवे स्पान के कार्य बीच दोनों ओर सर्विस रोड का काम भी चल रहा है.

अंडरपास का काम पूरा हुआ
पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री जे के मीणा ने बताया कि रेलवे स्पॉन का काम अब शुरू होगा. इसके बाद चार महीने पीडब्ल्यूडी को स्लैब और ज्वाइंट जोड़ने में लगते है. अंडर पास का काम पूरा हो गया है, अब रेलवे स्पान का निर्माण शुरू होगा

Next Post

निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण

Tue Jul 28 , 2026
इंदौर: सोमवार को महापौर ने शहर में निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 15 अगस्त से सड़क के एक तरफ यातयात शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. निर्माण कार्य में गति और गुणवत्ता का ध्यान रखने के आदेश भी अधिकारियों को दिए.सोमवार सुबह महापौर पुष्यमित्र […]

You May Like