निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण

इंदौर: सोमवार को महापौर ने शहर में निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 15 अगस्त से सड़क के एक तरफ यातयात शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. निर्माण कार्य में गति और गुणवत्ता का ध्यान रखने के आदेश भी अधिकारियों को दिए.सोमवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किला मैदान तिराहा से जिंसी चौराहा होकर नेमीनाथ चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का जायजा लिया. महापौर ने निरीक्षण के दौरान लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा से जिंसी चौराहा तक एक लेन का निर्माण तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

महापौर भार्गव ने सड़क निर्माण के साथ-साथ स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज लाइन, जल प्रदाय तथा सीवरेज लाइन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बचे काम 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा कर सड़क पर एक तरफ का यातायात शुरू किया जाए. निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने रहवासियों से भी चर्चा की. निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अश्विनी शुक्ला,निरंजन सिंह चौहान, मनोज मिश्रा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पी.एस. कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, कंसल्टेंट एजेंसी के प्रतिनिधि एवं जनकार्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

राशिफल-पंचांग: 28 जुलाई 2026

Tue Jul 28 , 2026
पंचांग 28 जुलाई 2026:- रा.मि. 06 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल चर्तुदशी भौमवासरे शाम 5/51, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे दिन 1/56, विष्कुम्भ योगे रात 1/8, वणिज करणे सू.उ. 5/22, सू.अ. 6/38, चन्द्रचार धनु रात 8/30 से मकर, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8. ——————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 28 जुलाई 2026 […]

You May Like