राशिफल-पंचांग : 02 दिसम्बर 2025

पंचांग 02 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 11 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी भौमवासरे दिन 12/16, अश्विनी नक्षत्रे शाम 6/23, वरीयान योगे रात 7/30, बालव करणे सू.उ. 6/44, सू.अ. 5/16, चन्द्रचार मेष, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 02 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्र के सहयोग से आर्थिक कष्ट दूर होगा. सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी. वर्ष के मध्य में साहस पूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा. जल्दबाजी के कार्यो से बचें. वर्ष के अन्त में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा. आपकी सूझबूझ और समझदारी से काम सम्हल जायेगा. धार्मिक कार्यो में व्यय और रूचि रहेगी. परिश्रम और भागदौड़ सफल होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसपूर्ण कायो में सफलता मिलेगी. जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से नुकसान हो सकता है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को लेखनादि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को गृह कार्यो में सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में प्रगाढ़ता आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पडेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी.

——————————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 02 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, तेजस्वी, साहसी, तथा उग्र स्वाभाव का, शिक्षा दीक्षा अच्छी रहेगी, नौकरी राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अनुशासनप्रिय होगा, इसमें नेतृत्व करने की भावना रहेगी. माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————————-

मेष- लिये गये फैसले को बदलने की स्थिति बनेगी, कारोबारी यात्रा होगी, खानपान की अनियमितता रहेगी, शारीरिक श्रम अधिक करना होगा.

वृषभ- भूमि भवन के क्रय विक्रय से लाभ मिलेगा, ले-देकर काम कराने की योजना सफल होगी, व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी के सहयोग से नवीन कार्य में सफलता मिलेगी.

मिथुन- वैचारिक गतिरोध दूर होगा, कारोबारी यात्रा सुखद रहेगी,उत्सव समारोह में सम्मिलित होंगे, भूमि भवन मकान, आदि का काम बनेगा.

कर्क- लोग दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, धन व्यय की अधिकता रहेगी, परिश्रम एवं भागदौड़ करना होगी, अनुशासन बना रहेगा.

सिंह- कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, मनोबल बना रहेगा, साहसिक प्रयत्नों से शत्रुओं का शमन होगा, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी.

कन्या- जिद में लिये निर्णय जी का जंजाल बनेंगे, सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा, आत्म विश्वास एवं परिश्रम से लाभ होगा, नया अवसर प्राप्त होगा.

तुला- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, कानूनी मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें.

वृश्चिक- अधिकारियों से मेलजोल में अच्छी सफलता मिलेगी, भूमि भवन का काम बनेगा, शारीरिक सुख एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा.

धनु- समय के साथ तौर तरीकों में बदलाव का मन बनेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आय से अधिक व्यय होगा, विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा.

मकर- रोक-टोक से वाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी, धैर्य रखकर कार्य करना अच्छा है, आकस्मिक धन लाभ होगा, गुप्त शत्रुओं से हानि संभव.

कुम्भ- अध्ययन में अच्छी सफलता मिलेगी, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा.

मीन- वाणी के असंयम से परिचितों को नाराज कर देंगे, आध्यात्मिक अभिरूचि में वृद्धि होगी, धार्मिक सत्संग बना रहेगा, रूके कार्यो के बनने का योग है.

——————————————————————-

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से चीनी, रूई, कपास, खांड, सन, जूट, पाट, आदि के भाव में मंदी होगी, गेहॅू, जौ, चना, उड़द, मॅूग, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. अलसी, अरंडी, में गिरावट होगी. भाग्यांक 2631 है.

——————————————————————-

Next Post

चाइनीज मांझा ; ज़मीनी हकीकत में लापरवाही

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर में 16 वर्षीय युवक गुलशन की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर देशभर में चाइनीज मांझे की समस्या को लेकर गहरी चिंता जता दी है. बायपास के खुले मार्ग पर बाइक से लौटते समय एक अदृश्य, हवा में तैरते हुए मांझे ने उसकी गर्दन चीर दी,एक ऐसी मौत, जो […]

You May Like