रायपुर, 20 अक्टूबर (वार्ता) हरमनप्रीत कौर (नाबाद 91) और शेफाली वर्मा (69) के तूफानी अर्धशतकों से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी 20 में मंगलवार को सात विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर बना लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद शेफाली के साथ इस बार अनुष्का शर्मा ओपनिंग करने उतरीं। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 52 ओवर में 54 रन जोड़े। अनुष्का ने 20 गेंदों पर 28 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली ने 37 गेंदों पर 69 रन में छह चौके और पांच छक्के मारे। हरमन ने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन की तूफानी पारी में 10 चौके और पांच छक्के उड़ाए।
कप्तान मंधाना ने आज शेफ़ाली के साथ अनुष्का शर्मा से पारी की शुरुआत करवाने का फ़ैसला लिया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए तेज़ अर्धशतकीय साझेदारी की और इसके बाद निकी प्रसाद ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले। हालांकि भारत की ओर से दो अर्धशतक आए जो कि शेफ़ाली और हरमनप्रीत कौर ने लगाए। शेफ़ाली ने 69 रनों की पारी खेली जबकि हरमनप्रीत 91 के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटीं।
