भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा और मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करने से पहले शेरानी ने प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Post
असल जिंदगी में बिल्कुल नॉन-ड्रामैटिक हैं आदित्य धर: यामी गौतम
Thu Oct 15 , 2026
मुंबई, 15 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति और फिल्मकार आदित्य धर को असल जिंदगी में बेहद शांत और सहज स्वभाव का बताया है। सोनी मराठी के कार्यक्रम ‘कोण होणार करोडपति’ के आगामी एपिसोड में यामी अपनी फिल्म ‘नयी नवेली’ के प्रचार के दौरान अभिनेत्री माधुरी दीक्षित […]
