
नवभारत न्यूज
दमोह। विद्युत विभाग द्वारा दमोह दक्षिण संभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्र के ग्रामों में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभिंयान चलाया गया. कार्यपालन अभियंता एम.एल. साहू के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता कु. सरिता रावत के नेतृत्व में टीम तैयार कर ग्रामीण वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्वारी, हिनौती, अथाई, बरपटी आदि क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई. इस दौरान अनेक घरों में अवैध रूप से बिजली की चोरी कर हीटर के द्वारा खाना पकाया जा रहा है.विधुत विभाग की टीम द्वारा मौके से एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की बिजली से चलने वाले हीटरों को जप्त करते हुए पंचनामा बनाकर प्रकरण तैयार किया गया. इस दौरान कई उपभोक्ताओं द्वारा अपने घरों से हीटरों को हटाने में लग गये.
कनिष्ठ अभियंता कु. सरिता यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इन सभी ग्रामों से अनावश्यक लोड बढ़ने, केबिल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने तथा डी.ओ. गिरने आदि की शिकायतों में एकाएक वृद्धि होने से कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में विशेष टीम तैयार कर इन ग्रामों में चैकिंग कराई गई. हकीकत जानने के लिये जब मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बिजली चोरी सामने आई. जिन घरों में बिजली चोरी पाई गई, वहां विधुत चोरी की धारा 135 के तहत प्रकरण बनाकर जप्ती की कार्यवाही की गई। इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही सतत् जारी रहेगी.चेकिंग के दौरान कनिश्ठ अभियंता कु. सरिता रावत, प्रदीप बैश्णव, श्याम पटैल, रामलखन कुशवाहा,रोशन चौरसिया, आदि मौजूद रहे.
