पंचांग 29 अगस्त 2026:-
रा.मि. 07 संवत् 2083 भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा शनिवासरे दिन 9/32, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 4/30, सुकर्मा योगे दिन 8/21, कौलव करणे सू.उ. 5/42, सू.अ. 6/18, चन्द्रचार कुम्भ रात 10/23 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 29 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा से कष्ट, व्यर्थ वाद विवाद होगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. मतभेद में वृद्धि होगी. धन संकट का सामना करना पड़ेगा. वर्ष के मध्य में स्थाई लाभ का योग है. पारिवारिक चिन्तायें कम होंगी. कार्य में थकान महसूस होगी. सफलता के योग है. वर्ष के अन्त में व्यापार व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी. व्यवसाय में वृद्धि होगी. शत्रु पक्ष परास्त होगा. आर्थिक दशा में सुधार होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंकी आर्थिक दशा में सुधार होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी. अत्याधिक परिश्रम से कार्य मेंसफलता मिलेगी. कर्क राशि के व्यक्तियोंको परिश्रम व व्यस्तता रहेगी. आत्म विश्वास मेंवृद्धि होगी. सिंह राशि केव्यक्तियों को मनोरंजक स्थल की सैर होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर संकट का सामना करना होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट होगा, विवाद से बचना चाहिये. भोग विलास में धन व्यय होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यापार से लाभ प्राप्त होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 29 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, बचपनमें स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा. मधुर और कोमल चंचल रहेगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा. वाहन का शौकीन होगा.
———————————————————
मेष- परेशानी को नजरअंदाज न करें. आपसी मामलों को सावधानी से हल करें. आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
वृषभ- दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी. राज्यपक्ष के कार्यो में सफलता मिलेगी. आकस्मिक प्रवास सुखद एवं शुभफलदायक रहेगा. अतिथि वृषभमन का योग है.
मिथुन- व्यवसायिक निर्णय सोच समझकर करें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. आय से अधिक व्यय होगा. मित्रता उपयोगी रहेगी.लाभ के योग प्रबल है.
कर्क- संतान के कार्यो पर नजर रखें. सुख समृद्धि के कार्य बनेंगें. धार्मिक सत्संग से प्रसन्नता होगी. सामाजिक कार्यो में सम्मान मिलेगा.
सिंह- शिक्षा संबंधी कार्यो में रूचि रहेगी. शांति रखकर कार्य करने की कोशिश करें. अधिकारी वर्ग के सहयोग से विवाद हल होगा. आकस्मिक कार्य से प्रवास संभव है.
कन्या- आजीविका में अपने लाभ के लिये प्रयत्नशील रहें. समय का दुरूपयोग न करें. आकस्मिक धन लाभ होगा. विशिष्टजनों के सहयोग से अभीष्ट की प्राप्ति होगी.
तुला- आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है. सत्कार्यो में मन लगेगा. खानपान की अनियमितता रहेगी. अधिक श्रम से कष्ट होगा. अतिथि वृषभमन होगा.
वृश्चिक- कामकाज के अवरोध दूर होंगे. धार्मिक कार्य से संतोष मिलेगा.लेनदेन में सफलता मिलेगी. शारीरिक सुख तथा प्रसन्नता रहेगी. संयम से कार्य करें.
धनु- अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें. अनियमितता दूर होगी. उत्सव, समारोह में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे. भूमि, भवन, आदि में सफलता मिलेगी.
मकर- दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें. स्वविवेक से सोच विचार कर निर्णय करें. भाग्यवर्धक समाचार मिलने का योग है. धार्मिक कार्य के प्रति रूचि रहेगी.
कुम्भ- नए संबंध लाभकारी रहेंगे, व्यवसायिक सहयोग मिलेगा. सुख सुविधा में बाधा होगी, नौकरी में व्यस्तता रहेगी.मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा.
मीन- घर में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी. आमदानी के अनुरूप खर्च करें. परिश्रम अधिक करना होगा. मानसिक रूप से कुछ तनाव रह सकता है.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, चांदी, कपूर, चांवल, धान, के भाव में जोरदार तेजी की चाल चलेगी. चांदी, सोना, वायदा मार्केट में 20से 40 रूप्ये की तेजी होगी. भाग्यांक 3188 है.
———————————————————
