ग्लोबल फिनटेक समिट-2026: उद्यमों के लिए भारतपेएक्स ने पेश किया भुगतान गेटवे

मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) उद्यमों के लिए भारतपे के भुगतान मंच भारतपेएक्स ने शुक्रवार को यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 में अपना एक पेमेंट गेटवे को पेश करने की घोषणा की जो भुगतान स्वीकार करने, लेनदेन को कार्ड आदि से दूसरे के लिए भुगतान स्वीकार करने वाले बैंकों या वित्तीय संस्थानों के बीच बुद्धिमानी से दिशा देने और भुगतान से जुड़े परिचालन को एकीकृत करने की सुविधा देता है। भारतपे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारतपेएक्स के जरिये कारोबार एक ही समन्वित प्रणाली के माध्यम से कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग तथा आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस आधारित बैंक अंतरण समेत भुगतान के 100 से अधिक विकल्पों को स्वीकार कर सकेंगे।

इस प्लेटफॉर्म में सक्रिय मार्गनिर्देशन सुविधा है, जो पुराने लेनदेन के निर्देशों की सफलता दर, कार्ड के नंबर से बैंक की पहचान दर्शाने, सेवा की उपलब्धता और कारोबार द्वारा तय नियमों जैसे कारकों के आधार पर लेनदेन के लिए उपयुक्त एक्वायरिंग भागीदार का चयन करती है। भारतपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (पेमेंट्स) संदीप इंदुरकर ने कहा कि एंटरप्राइज पेमेंट्स की चुनौती अब केवल पेमेंट स्वीकार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग पेमेंट विकल्पों, एक्वायरिंग पार्टनर्स, सेटलमेंट, रिफंड और रिकॉन्सिलिएशन को संभालना भी महत्वपूर्ण है।

कंपनी के अनुसार, भारतपेएक्स ई-कॉमर्स कंपनियों, फिनटेक और अन्य बड़े कारोबारों के लिए तैयार किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड और नो-कॉस्ट ईएमआई, कार्डलेस ईएमआई, पे-लेटर, डिस्काउंट और कैशबैक जैसे विकल्पों का समर्थन है। प्लेटफॉर्म नेटिव ओटीपी, टोकनाइजेशन और, जहां लागू हो, सीवीवी-लेस कार्ड पेमेंट की सुविधा भी देता है। इसके अलावा यूपीआई, कार्ड, नेट बैंकिंग और एनएसीएच के जरिये आवर्ती भुगतान के मामलों को भी सपोर्ट किया जाता है। भारतपे ने बताया कि एक साझा डैशबोर्ड के माध्यम से कारोबार लेनदेन, सेटलमेंट, रिफंड, चार्जबैक और नकदी प्रवाह की निगरानी कर सकते हैं। एपीआई, कॉलबैक और वेबहुक के जरिये पेमेंट की पुष्टि, रिफंड, पेआउट, लेजर अपडेट और अन्य प्रक्रियाओं को स्वचालित किया जा सकता है।

.....

Next Post

सतना: दो वार्ड में ₹84.67 लाख से सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने किया भूमिपूजन

Fri Sep 11 , 2026
सतना। नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 40 और 41 में ₹84.67 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं नाली कवर कार्य कराया जाएगा। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में इस विकास कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया, जिसमें […]

You May Like

मनोरंजन