दिन में भी रोशन है स्ट्रीट लाइट

 

बर्बाद हो रही है बिजली

 

जबलपुर, नवभारत। शहर के चौथे पुल से रसल चौक को जोड़ने वाले मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जगमगा रही हैं। इससे हर रोज पचास से सौ यूनिट तक बिजली बर्बाद हो रही है और विद्युत विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। विद्युत विभाग बिजली बचाव को लेकर तरह-तरह के उपाय करता है। लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जाता है। इसके बाद भी शहर में बिजली बचाव को लेकर कर्मचारी सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं। शहर के नागरथ चौक के साथ साथ आदर्श नगर एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं। इस कारण हर रोज बेशकीमती बिजली यूं ही बर्बाद हो रही है। वही जिम्मेदार इन सबसे अनजान बनकर बैठे हुए हैं।

Next Post

बालाघाट के ह्रदय स्थल से शुरू हुई सड़क जोड़ेगी दो नेशनल पार्क के टाइगर कॉरिडोर को 

Wed Feb 19 , 2025
दो राजमार्गो का बन रहा है संगम, तैयार हुए 7 तिराहे   नवभारत न्यूज बालाघाट   बालाघाट के ह्रदय स्थल उकवा क्षेत्र से एक ऐसी सड़क तैयार हुई है जो राजमार्ग पर चौराहे का निर्माण करते हुए मंडला जिले को कनेक्ट करती हैं। साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा ही […]

You May Like