श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

कोलंबो, 22 अगस्त (वार्ता) श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी पैसे से लंदन की निजी यात्रा करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।

स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि श्री विक्रमसिंघे ने दस लोगों के साथ, साल 2023 के सितंबर महीने में लंदन की यात्रा की थी। यह यात्रा पूरी तरह से निजी थी पर इसका खर्च सरकारी कोष पर डाल दिया गया। श्रीलंका के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में, पूर्व राष्ट्रपति के सचिव समन एकनायके और पूर्व निजी सचिव सैंड्रा परेरा से इस यात्रा की व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की गई थी।

श्री विक्रमसिंघे 2022 से 2024 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे थे। उनकी गिरफ्तारी से शीर्ष अधिकारियों द्वारा सरकारी पैसे के गलत इस्तेमाल करने के मामलों की जाँच तेज़ होने की उम्मीद है। श्री विक्रमसिंघे के बाद श्रीलंका की कमान अनुरा दिसानायके के हाथ में आ गई।

Next Post

निगम आयुक्त का आदेश राजस्व वसूली तेज करो

Fri Aug 22 , 2025
सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने शुक्रवार को निगम सभागार में बैठक लेकर राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के तय लक्ष्यों के अनुरूप समयसीमा में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। निगमायुक्त ने कहा कि एक दिन छोड़कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।