तंग बस्तियों में कामकाजी महिलाओं के बच्चों का टीकाकरण और बीमारियों की स्क्रीनिंग भी

भोपाल: घरों में काम करने वाली कामकाजी महिला श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भोपाल की 30 तंग बस्तियों में लगाए गए । इसके पूर्व 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर 21 जगह पर शिविर लगाए गए थे , जिसमें एक हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए थे। 15 मई गुरुवार को दोपहर 3 बजे से शिविर आयोजित किया गया था। शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनके बच्चों की जांच एवं टीकाकरण भी किया गया।

महिला रोगों की जांच के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए एन सी जांच, प्रथम तिमाही में पंजीयन, टीकाकरण, हाई रिस्क चिन्हांकन, पोषण परामर्श सेवाएं दी गई । शिविरों में असंचारी रोगों का परीक्षण, आयुष्मान कार्ड , आभा कार्ड , मलेरिया, क्षय रोग व कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग कर इन बीमारियों की जानकारी के लिए जागरूकता गतिविधियां भी की गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 15 दिवस पूर्व जिन स्थानों पर शिविर लगाए गए थे, वहां पर फॉलोअप जांच के लिए पुन: शिविर लगाए जा रहे हैं । इसके साथ ही शहरी सीमा से सटे क्षेत्रों की तंग बस्तियों को भी शामिल किया गया।
यहां लगें शिविर
क्रेशर बस्ती, भौंरी , गोंडीपुरा , संजीवनी क्लिनिक बाणगंगा, संजीवनी क्लिनिक प्रियदर्शिनी नगर, अंबेडकर नगर , सुनहरी बाग, सूरज नगर, भीम नगर , लतीफ नगर , गिरि मोहल्ला , गरीब नगर, अमराई बागसेवनिया , जय हिंद नगर, बीडीए कॉलोनी अमरावत खुर्द , कृष्णा नगर बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर अशोका गार्डन , हनुमान मंदिर ओल्ड सुभाष नगर , आंगनवाड़ी केंद्र डी मार्ट के पास बरखेड़ी, चंपा चौराहा ओल्ड विधानसभा, नगर निगम वार्ड ऑफिस जिंसी चौराहा, आंगनवाड़ी केंद्र 966 न्यू कबाडख़ाना, खानूगांव, जनता क्वार्टर , राहुल नगर, रातीबड़ चौराहा, रेलवे फाटक बस्ती अहमदाबाद, समरधा गांव, राधपुरम मिसरोद, लिबर्टी कॉलोनी क्रेशर बस्ती।

Next Post

AIIMS में जून से IVF सुविधा; AI Simulator से डॉक्टरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Fri May 16 , 2025
भोपाल: एम्स अब प्रदेश का पहला सरकारी चिकित्सालय बनने जा रहा है,जहां आईवीएफ ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू होने वाली है. एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि यह सुविधा जून के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। आईवीएफ स्किल लैब में डिजिटल सिमुलेटर लगाए गए हैं। इनसे […]

You May Like