सड़क हादसे में ज्वेलर्स की मौत, वॉटर सप्लाय वाहन का गेट अचानक खुला, एक्टिवा से गिरकर सिर में लगी थी चोट

दुकान का सामान लेने निकले थे रजनीकांत, परिवार में मचा कोहराम
इंदौर: खातीपुरा क्षेत्र में बीते सप्ताह हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए युवा ज्वेलर्स की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब वॉटर सप्लाय करने वाले लोडिंग वाहन के हेल्पर ने चलते वाहन से अचानक गेट खोल दिया, जो एक्टिवा सवार ज्वेलर्स को सीधा टकरा गया था. टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगी थी.

मृतक की पहचान 26 वर्षीय रजनीकांत पिता सदाशिव काटकर निवासी नंदानगर के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्रीयन ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते थे. 26 जून की दोपहर वे ज्वेलरी रखने की डिब्बियां लेने रानीपुरा इलाके जा रहे थे, तभी खातीपुरा क्षेत्र में सामने से आ रहे लोडिंग वाहन नम्बर एमपी 09 एलआर 5962 के हेल्पर ने अचानक सड़क की दिशा में गेट खोल दिया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए.

टक्कर लगते ही रजनीकांत एक्टिवा से संतुलन खो बैठे और गिरने के दौरान सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से सिर टकरा गया. हादसे के बाद वाहन चालक और एक युवक उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि रजनीकांत अपने माता-पिता, पत्नी और पांच साल की बेटी के साथ रहते थे. उनकी पत्नी इस समय गर्भवती है। बेटे की असमय मौत से परिवार में गहरा शोक है. भाई रमाकांत काटकर ने बताया कि रजनीकांत बेहद मेहनती और शांत स्वभाव के थे. उनकी असावधानी से हुई मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. वहीं कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र पारासर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हॉकी इंडिया ने यूरोप दौरे के लिए इंडिया ए पुरुष टीम की घोषणा की

Tue Jul 1 , 2025
नई दिल्ली, 01 जुलाई (वार्ता) हॉकी इंडिया ने यूरोप के अपने आगामी दौरे के लिए इंडिया ए पुरुष हॉकी टीम की आज घोषणा की, जो 8 से 20 जुलाई तक होने वाला है। इस दौरे में कुछ शीर्ष यूरोपीय टीमों के खिलाफ कुल आठ मैच होंगे और इसका उद्देश्य उभरते […]

You May Like