हसीना ने सुभेंदु को मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी

ढाका 09 मई (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने सुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुश्री हसीना ने कहा, “मैं स्वयं और बंगलादेश की जनता की तरफ से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत और श्री अधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देती हूं।”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता का फैसला श्री अधिकारी के सशक्त और जनहितैषी नेतृत्व के प्रति गहरे विश्वास तथा प्रशंसा का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा, ” बंगलादेश और भारत के बीच सच्ची मित्रता के इतिहास में पश्चिम बंगाल का एक अनूठा स्थान है। हम भाषा, संस्कृति और विरासत की समानताओं से जुड़े एक मजबूत बंधन को साझा करते है और मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यह संबंध भविष्य में नयी ऊंचाईया को छुएगा।”

Next Post

बैतूल में जुटे दिग्गज: केंद्रीय मंत्री और विधायकों की मौजूदगी में हुई जिले के विकास की समीक्षा

Sat May 9 , 2026
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आधारभूत सुविधाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं […]

You May Like