श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के मछुआरों पर गोलीबारी की, दो घायल, 13 को किया गिरफ्तार

चेन्नई, 28 जनवरी (वार्ता) तमिलनाडु के दो मछुआरे मंगलवार सुबह गहरे समुद्र में मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में घायल हो गए और 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यहां प्राप्त रिपोर्टों में कहा गया है कि 13 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर उनके क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। ये मछुआरे कराईकल के रहने वाले हैं और नेडुंतीवु के पास मछली पकड़ने के दौरान श्री लंकाई नौसेना ने पकड़ लिया और उनकी नावें भी जब्त कर ली।

श्रीलंकाई नौसेना ने उन पर गोलीबारी की, जिसमें दो मछुआरे घायल हो गए। नौसेना का आरोप है कि मछुआरे गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें श्रीलंका के कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर ले जाया गया। यह घटना दो दिनों में मछुआरों की गिरफ्तारी की दूसरी घटना है।

इससे पहले, श्रीलंकाई नौसेना ने 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नावें जब्त कर ली थीं, जिनमें से 32 तमिलनाडु के रामेश्वरम के निवासी हैं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मछुआरों की गिरफ्तारी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक कदम उठाने का आग्रह किया था।

Next Post

ट्रंप ने अमेरिकी सेना को नया आकार देने पर केंद्रित आदेशों पर किये हस्ताक्षर

Tue Jan 28 , 2025
वाशिंगटन, 28 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को नया स्वरूप देने पर केंद्रित कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोमवार देर रात हस्ताक्षरित आदेश में सेना में विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) पहल पर प्रतिबंध जैसे नये स्वरुप देने के साथ […]

You May Like