फर्नले को हराकर जेवेरेव यूएस ओपन के तीसरे दौर में

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (वार्ता) तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर जेवेरेव ने ब्रिटेन के जैकब फर्नले को हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गये मुकाबले में जेवेरेव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फर्नले पर 6-4, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।
अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगे जर्मन खिलाड़ी ने संयमित प्रदर्शन किया और पहले सेट के शुरुआती गेम में फर्नले की सर्विस तोड़ दी और पूरे मुकाबले में दबाव बनाए रखा।
जेवेरेव का अगला मुकाबला तीसरे दौर में 25वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे और गैर-वरीयता प्राप्त रूसी रोमन सफीउलिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
मैच के बाद जेवेरेव ने कहा, “कोई भी मैच आसान नहीं होता। इन दिनों हर कोई शानदार खेल रहा है और टेनिस का स्तर बेहतर हो रहा है।”

Next Post

घरेलू सीजन से पहले मनदीप सिंह ने त्रिपुरा को छोड़ा

Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) बल्लेबाज मनदीप सिंह ने टीम के साथ सिर्फ एक सीजन बिताने के बाद 2025-26 घरेलू सीजन से पहले त्रिपुरा छोड़ने का फै़सला किया है। मनदीप ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पिछले सीजन में मुझे खेलने का मौका देने के लिए त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन का शुक्रिया। मैंने […]

You May Like