ग्वालियर में जनगणना की तैयारी शुरू, समन्वय समिति की बैठक एवं ट्रेनिंग 24 को

ग्वालियर। जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक 24 फरवरी को बुलाई गई है। यह बैठक प्रात: 10.30 बजे कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बाल भवन में आयोजित होगी। ज्ञात हो जनगणना 2027 से संबंधित गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिये कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में आयुक्त नगर निगम संघ प्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल बनवारिया, प्रभारी जिला योजना अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती तृप्ति निगम, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्रीमती भूमिजा सक्सेना व जनसंपर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

*अधिकारियों का प्रशिक्षण भी 24 फरवरी को*

जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक के बाद 24 फरवरी को बाल भवन के एसक्यूआई सभागार में जनगणना कार्य में संलग्न किए गए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के समस्त चार्ज व सह चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण 25 फरवरी को भी जारी रहेगा।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम ग्वालियर के नगर जनगणना अधिकारी, जोनल चार्ज अधिकारी एवं लिपिकों का प्रशिक्षण 26 व 27 फरवरी को बाल भवन में रखा गया है।

Next Post

सड़क हादसे में युवक की मौत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Sun Feb 22 , 2026
छतरपुर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान राजकुमार कुशवाहा, निवासी वार्ड नंबर 09 लोधी कुईया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजकुमार शनिवार दोपहर करीब […]

You May Like