समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय प्राप्त हो : न्यायाधीश रूसिया

जबलपुर। शुक्रवार को प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर न्यायमूर्ति विवेक रूसिया की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में नालसा के विधिक सेवा कैम्प माड्यूल के अनुसार मेगा आउटरीट एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शहर के मानस भवन में आयोजित हुआ। इस दौरान न्यायामूर्ति विवेक रूसिया, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर कृष्णमूर्ति मिश्र, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सुमन श्रीवास्तव, जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर राधवेन्द्र सिंह, कमिश्नर नगर निगम आर. पी. अहिरवार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, न्यायिक अधिकारी, मध्यस्थगण शासन प्रशासन और विधि एवं शिक्षा जगत के फैकल्टी एवं छात्र तथा लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात् लाभार्थियों को संबोधित किया।

 

कम्यूनिटी मीडिएशन पर डाला गया प्रकाश

मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं कार्यपालक अध्यक्ष ने शिविर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिएशन की विधा विशेष रूप से कम्यूनिटी मीडिएशन द्वारा विवादों के प्राथमिक स्तर पर ही समाप्त हो जाने से स्वस्थ्य एवं विवाद रहित समाज के निर्माण में प्रगति हो रही है। इन्दौर में कम्यूनिटी मीडिएशन द्वारा विवादों के समाधान का तथा हाल ही में नगर निगम के सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी के कम्यूनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने कम्यूनिटी मीडिएशन के संबंध में प्रकाश डाला तथा विधिक सेवा संस्थानों के मूल उद्देश्यों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय प्राप्त हो तथा शासन प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लोग जीवन में उन्नति प्रगति कर सके यही इन विधिक सेवा संस्थानों का मूल कार्य है। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्कृष्णमूर्ति मिश्र ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उसके महत्व पर संबोधित करत हुए कहा कि विधिक सेवा संस्थानों का कार्य केवल विधिक सेवा एवं सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है शासन के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा तालुका स्तर से सर्वोच्च न्यायलय तक सभी की न्याय तक पहुंच सुलभ एवं सुनिश्चित करना भी विधिक संस्थानों के कार्य में सम्मिलित है।

समन्वय स्थापित करना है

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को विधिक रूप से जागरूक करने के साथ नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को शासन के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर लाभ दिलाना था। न्याय सबके लिए अवधारणा धरातल पर चरितार्थ हो इस संदेश के साथ मेगा आउटरीच एवं अवेयरनेस कैम्प का सफल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की सचिव शक्ति वर्मा द्वारा किया गया। म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुमन श्रीवास्तव ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विधिक सेवा के कार्य को बताया तथा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक जागरूकता एवं सहायता द्वारा समाज में लोगों को विशेष रूप से शोषित, वंचित एवं कानूनी ज्ञान से अनभिज्ञ लोगो कैसे सशक्त बनाया जा सकता है।

Next Post

देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार,एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति भी सामान्य : सरकार

Sat Mar 28 , 2026
नयी दिल्ली 28 मार्च (वार्ता) सरकार ने लोगों को शनिवार को एक बार फिर आश्वस्त किया कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है तथा शुक्रवार को देश में 54 लाख से अधिक […]

You May Like