जोशीपुर के संगम तट पर मंत्री पटेल ने उठाई झाड़ू, कहा नदियों को निर्मल रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

बुधनी: बुधनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोशीपुर के गुंजारी-नर्मदा संगम घाट पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत आज सोमवार को स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सहभागिता की।मंत्री श्री पटेल ने मां नर्मदा और गुंजारी नदी के संगम स्थल पर स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए आमजन को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी आस्था और जीवन का आधार हैं, इसलिए इन्हें स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि केवल नर्मदा नदी ही नहीं, बल्कि जिन नदियों का संगम नर्मदा से होता है, वे सभी स्थल अत्यंत पवित्र हैं और उनकी स्वच्छता एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।मंत्री श्री पटेल ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत स्वयं स्वच्छता सेवा कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया और आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

Next Post

उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव एआईटीए टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में

Mon Mar 23 , 2026
लखनऊ, 23 मार्च (वार्ता) स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल एआईटीए पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में क्वालीफायर से मुख्य ड्रॉ में पहुंचे उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव और हरियाणा के सुनील कुमार ने सोमवार को उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक […]

You May Like