
जबलपुर। धर्म विशेष महिला द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर अब आक्रोश भडक़ गया है । हिन्दू संगठन ने अधारताल थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दू धर्म सेना के मुकेश रजक ने बताया कि खजरी खिरिया बाइपास आयशा नगर निवासी धर्म विशेष की महिला के द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। दंगा भडक़ाने की नीयत से वीडियो वायरल किया गया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए ।
