एमपीएसपी क्लब हैदराबाद रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीती 

सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में सिद्धू ग्रुप, करणी सेना,एमपीएसपी

क्लब राजू क्रिकेट क्लब हैदराबाद और चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू कश्मीर के मध्य हुए ग्यारहवें दिन के मैच मे हैदराबाद से एक रन से जीत दर्ज कराते हुए आज के मैच को अपने नाम किया

आज ग्यारहवें दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच दीपांशु चौहान रहे जिन्हें इंजीनियर अरबी सिंह, राजेश सिंह,राकेश सिंह, मोहित सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।

कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के आज के मैच में आज ग्यारहवें दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद के फ्रेंचाइजी हरपाल सिंह बुल्ले और जम्मू कश्मीर के फ्रेंचाइजी ओनर अनिल सिंह दादरी की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया।टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 9 विकेट के नुकशान के साथ 265 रनो का का लक्ष्य जम्मू कश्मीर के सामने रखा, जिसमें दीपांशु चौहान द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 74 गेंद में तीन छक्के 15 चौकों की मदद से शानदार 110 रन बनाएं ।जबावी पारी में जम्मू कश्मीर की टीम की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम गेंद तक लक्ष्य का पीछा किया और एक रन से मैच हार गए जिसमें कार्तिक द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 ने गेंद में छह छक्के 11 चौकों की मदद से 125 रन की विशाल पारी खेली गई।आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे ।

आज दिल्ली और मालदीव के बीच होगा मुकाबला

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का बारहवाँ मैच 16 जनवरी को भूमि एसोसिएट्स दिल्ली और केडी कंस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव्स के बीच 16 जनवरी को सुबह 10 बजे रोमांचक मैच खेला जाएगा| दिल्ली लगातार दो मैच जीत चुकी है और फाइनल की मैं अपना स्थान बन चुकी है वहीं मालदीव दो मैच हार चुकी है तो यह मैच मालदीव के लिए जीतना बहुत महत्वपूर्ण होगा इसलिए यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।

दीपांशु बने प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच

सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का ग्यारहवा मैच एमपीएसपी

क्लब राजू क्रिकेट क्लब हैदराबाद और चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू कश्मीर बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई और मात्र एक रन से हैदराबाद को जीत मिली, हैदराबाद के दीपांशु चौहान जिन्होंने मात्र 74 गेदो मे 3 छक्के और 15 चौके की मदद से 110 रन बनाएं को समिति के उपाध्यक्ष अजीत सिंह , इंजीनियर अरबी सिंह फ्रेंचाइजी एमपीपीएस क्लब हैदराबाद महेश प्रताप सिंह परिहार, राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद कोच सुदर्शन जी राजू , जम्मू कश्मीर के फ्रेंचाइजी ओनर अनिल सिंह ददरी

की गरिमामय विशेष उपस्थिति में मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से राजेश सिंह,राकेश सिंह,मोहित सिंह द्वारा दिया गया।

Next Post

ये बार मेरा परिवार है : विवेक तन्खा

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर। म.प्र. उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ने सीनियर अधिवक्ता एवं राजसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा द्वारा वकीलों को संबोधित करते हुये मार्गदर्शन किया और कहा ये बार मेरा परिवार है। संघ के पदाधिकारियों द्वारा उनका औपचारिक सम्मान किया गया अचानक किसी मामले में पैरवी करने आने पर पता चलने पर […]

You May Like