आजाद जयंती पर साहित्य उत्सव मे सात साहित्यकारों की कृतियों का हुआ विमोचन 

झाबुआ, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आजाद साहित्य परिषद झाबुआ द्वारा आयोजित साहित्य उत्सव मे झाबुआ अलीराजपुर जिले कै सात साहित्यकारों की कृतियों का ऐतिहासिक विमोचन किया गया वही साहित्यकारों को सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह कै साथ मेडल व अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया l

 

आजाद साहित्य परिषद द्वारा आयोजित साहित्य उत्सव मे प्रमुख रूप से सात साहित्यकारों की कृतियों का विमोचन होना, क्षेत्र के रचना कारों के लिए गर्व का प्रसंग है l पुस्तक विमोचन मे सर्व प्रथम साहित्यकार डॉ. पी. डी. रायपुरिया,

की काव्याकृति ‘ उदगार ‘ के विमोचन के साथ ही उन्हें संस्था द्वारा शिखर साहित्य सम्मान ‘ आज़ाद रत्न ‘ से सम्मानित किया गया l डॉ. एम एल फूलपगारे की कृति ‘ निमाड़ – आँचलिक लोक संस्कृति का विमोचन करते हुए उन्हें ‘साहित्य भूषण ‘ सम्मान प्रदान किया गया, वरिष्ठ साहित्यकार अनिल तंवर को’ शब्दसिंधु ‘साहित्य सम्मान के साथ उनकी कृति जनजातीय भाषा की शक्ति का विमोचन व मात्र दस वर्ष के बालक अहान करण की पुस्तक समर डायरी का विमोचन हुआ,l कार्यक्रम मे डॉ. अंजना मुवेल के शोध ग्रन्थ ‘ डॉ.विवेकीराय का गध्य साहित्य एवं डॉ अनिल श्रीवास्तव के गजल संग्रह ‘अधूरी प्यास ‘ श्रीमती आरती सोलंकी की पुस्तक कस्तूरी भी विमोचित हुई,

साहित्यकार निवेदिता सक्सेना एवं डॉ अनिल श्रीवास्तव को शब्द सिंधु सम्मान से सम्मानित किया गया l

वही रमणसिंह सोलंकी, जगमोहनसिंह राठौर, बलबीर सिंह डामोर और संजय कानूनगो को हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया साथ ही आजाद साहित्य परिषद् के विगत तीन वर्षो की माटी मिलन यात्रा के सहयोगी साहित्यकार व समाज सेवी श्री मति सुनीता अलावा, श्रीमती स्मृति भट्ट, श्रीमती अन्नू भाबर, प्रकाश त्रिवेदी, भेरुसिंह चौहान

तरंग, विनोद जायसवाल, राधेश्याम परमार, प्रदीपसिंह पंवार, बापूसिंग कटारा, श्रीमती गौरी कटारा सुरेश समीर, हरीश शाह, प्रदीपपंडिया, विनोद दत्त, दिपेन्द्रसिंह सिसोदिया अब्दुल रहीम मंसूरी, अजय सिंह पंवार व सुशीम जायसवाल को आजाद तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया l

मंच पर कार्यक्रम कै मुख्य अतिथि डॉ. नीरजसिंह राठौर, अध्यक्ष सामाजिक महासंघ, डॉ. अंजना मुवेल, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, ओमप्रकाश शर्मा राष्ट्रीय संयोजक आत्मनिर्भर भारत, डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर अंकुरम एकेडमी, ललित त्रिवेदी अध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन, रमणसिंह सोलंकी वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, वीरेंद्र मोदी संरक्षक, पंडित गणेश उपाध्याय एवं डॉ जयेंन्द्र वैरागी थे l स्वागत उदभोधन संस्था अध्यक्ष डॉ. के. के. त्रिवेदी ने दिया, सम्मान पत्र का वाचन अरविन्द व्यास ने किया l एवं कार्यक्रम का संचालन शरतचंद्र शास्त्री

ने किया, अवसर पर राष्ट्रीय शतरंज खिलाडी नरेंद्र चतुर्वेदी घनश्यामजी वैरागी,श्रीमती चेतना व्यास, विभा वैरागी को भी सम्मानित किया गया l

 

कार्यक्रम का प्रारम्भ इंदौर पब्लिक स्कूल के वच्चो द्वारा सुन्दर संगीतमयी नृत्य प्रस्तुत कर किया गया, व अशोक चौहान, रमेश पंवार, बहादुरसिंह चौहान, जीशान, श्री मति शुभा गुप्ता, कुलदीप सर अखिल त्रिवेदी यशवंत त्रिवेदी की भी प्रमुख उपस्थिति रही.l

Next Post

कोतवाली पुलिस ने 6 चोरी और नकबजनी की वारदातों का किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर अज्जू कोष्ठा सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Fri Jul 24 , 2026
सिवनी। कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई चोरी और नकबजनी की छह अलग-अलग वारदातों का सफल खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय कोष्ठा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, दोपहिया वाहन तथा अन्य चोरी […]

You May Like