सीतारमण ने की जापन के वित्त मंत्री से मुलाकात

मिलान 05 मई (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां एशियाई विकास बैंक की वार्षिक बैठक के अवसर पर जापान के वित्त मंत्री कात्सुनोब काटो से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच चर्चा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित रही।

श्रीमती सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों पर आधारित भारत-जापान साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

श्रीमती सीतारमण और श्री काटो ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को गहरा करने, चल रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने और अभिनव पहलों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की।

Next Post

मैहर में एनआरएलएम ने किया 81 हजार 455 सीड बॉल का निर्माण 

Mon May 5 , 2025
सतना। मैहर जिले में भी बरसात में पौध रोपण की तैयारी के रूप में पौधों की नर्सरी वृक्षारोपण के लिए स्थान का चिन्हांकन फेनसिंग, गड्ढे एवं अन्य आवश्यक तैयारियां सभी संबंधित विभागों ने शुरू कर दी है। मैहर जिले में पौधों की उपलब्धता के अतिरिक्त बीज से पौधे तैयार करने […]

You May Like