मैहर में एनआरएलएम ने किया 81 हजार 455 सीड बॉल का निर्माण 

सतना। मैहर जिले में भी बरसात में पौध रोपण की तैयारी के रूप में पौधों की नर्सरी वृक्षारोपण के लिए स्थान का चिन्हांकन फेनसिंग, गड्ढे एवं अन्य आवश्यक तैयारियां सभी संबंधित विभागों ने शुरू कर दी है। मैहर जिले में पौधों की उपलब्धता के अतिरिक्त बीज से पौधे तैयार करने की योजना सीड बॉल के माध्यम से तैयारी की जा रही है। सीईओ जिला पंचायत संजना जैन ने बताया कि कलेक्टर रानी बाटड के निर्देशानुसार आजीविका मिशन की स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मैहर जिले में अब तक एनआरएलएम की स्व-सहायता समूह की दीदीओं द्वारा 81 हजार 455 सीड बॉल का निर्माण किया जा चुका है। इसमें अमरपाटन विकाखण्ड की 20 पंचायतों में 42 हजार 785, मैहर की 7 पंचायतों में 12 हजार 500 तथा रामनगर की 15 पंचायतों में 26 हजार 170 सीड बॉल का निर्माण किया जा चुका है।

Next Post

सीतारमण ने नहीं की पाकिस्तान फंडिंग पर चर्चा : मंत्रालय

Mon May 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) वित्त मंत्रालय ने देर शाम स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मासातो कांडा के साथ सोमवार को यहां मुलाकात के दौरान पाकिस्तान को दिए जाने वाले फंड में कमी करने की मांग से जुड़ी खबरे सही नहीं […]

You May Like