वेलिंगटन, ग्लेन फिलिप्स के शतक और हेनरी निकोल्स की नाबाद 175 रन की शानदार पारी के दम पर मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए हैं। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4, तो आकाशदीप ने 3 विकेट लिए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान कीवी टीम अपनी पहली पारी में 268 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई है। न्यूजीलैंड की ओर ग्लेन फिलिप्स ने शतक बनाया है। वहीं, हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रन की पारी खेली है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए हैं। जबकि आकाशदीप ने तीन तो अंशुल कंबोज ने दो विकेट हासिल किए हैं।
स्टैंडिंग ओवेशन के बीच बाहर गए हेनरी निकोल्स
न्यूजीलैंड की पहली पारी का अंत होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल हेनरी निकोल्स के पास गए और उनसे हाथ मिलाकर शानदार पारी के लिए बधाई दी। इसके बाद न्यूजीलैंड के नंबर 3 खिलाड़ी बेसिन रिजर्व में स्टैंडिंग ओवेशन के बीच बाहर गए। उनके परिजनों ने भी तालियां बजाईं। 70/5 से हेनरी ने न्यूजीलैंड को 368 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया और वे खुद नाबाद रहे।
दूसरे दिन पहले सेशन में भारत को मिली सिर्फ एक सफलता
वेलिंगटन में दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 243/5 से आगे खेलना शुरू किया और सुबह के सेशन में 26 ओवरों में 74 रन बनाए। इस सेशन में भारत को सिर्फ एक सफलता मिली। ग्लने फिलिप्स ने 216 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसके बाद आकाश दीप ने उनका शिकार किया। निकोल्स ने वहीं से शुरुआत की, जहां से उन्होंने पहले दिन छोड़ा था और लंच तक 302 गेंदों पर 146 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि नाथन स्मिथ 13 रन बनाकर नॉट आउट थे। आकाश दीप सुबह भारत के सबसे असरदार गेंदबाज रहे, उन्होंने अपने छह ओवर में सिर्फ 12 रन दिए, जबकि बाकी बॉलिंग अटैक फ्लैट लग रहा था।
दूसरे सेशन में कीवी टीम ने 4 विकेट खोकर 51 रन बनाए
दूसरे दिन दूसरे सेशन में 317/6 से आगे न्यूजीलैंड को नाथन स्मिथ के रूप में 318 के स्कोर पर लगा। वह 14 के निजी स्कोर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। फिर काइल जेमीसन के रूप में कीवी टीम को 8वां झटका 343 के स्कोर पर लगा। जेमीसन 11 रन बनाकर अंशुल कंबोज के हाथों आउट हुए। इसके बाद 9वां विकेट 348 के स्कोर पर मैट हेनरी के रूप में गिरा। वह सिर्फ एक रन पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। फिर 10वां और आखिरी विकेट 368 के स्कोर पर जैकब डफी के रूप में गिरा, जिन्होंने 4 रन बनाए। हेनरी निकोल्स 335 गेंदों पर 175 रन पर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने चार, आकाशदीप ने तीन, अंशुल कंबोज ने दो और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
