भोपाल। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने थाना सूखी सेवनिया का रात के समय औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरेसिया एवं एसडीओपी बिलखिरिया अन्तिमा समाधिया उपस्थित रहीं.
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस स्टाफ को साफ-सुथरा टर्नआउट धारण करने, अभिलेखों के विधिवत संधारण, क्षेत्र में प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए. साथ ही समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टलों पर तकनीकी रूप से दक्ष एवं सक्षम बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया. पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर नागरिकों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सहयोग करें.
