108 कलश और 51 स्वागत द्वारों के बीच निकली महाबली की विशाल शोभायात्रा

छतरपुर: बुंदेलखंड की पावन धरा और छतरपुर का गौरव कहे जाने वाले जानराय टोरिया में ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। 51 फुट ऊंची अष्टधातु की विशाल हनुमान प्रतिमा के अनावरण के संकल्प के साथ शुरू हुए इस 9 दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन नगर में ऐसी शोभायात्रा निकली, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलश यात्रा और पुष्प वर्षा
यात्रा की शुरुआत ‘मोटे के महावीर मंदिर’ से विधिवत पूजन के साथ हुई। 108 महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार और कलश के साथ यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। मोटे के महावीर से शुरू होकर यह यात्रा छत्रसाल चौक, महल रोड, चौक बाजार और फब्बारा चौक होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में मंचों से भक्तों का स्वागत किया गया।
बेटियों का शौर्य प्रदर्शन
इस शोभायात्रा का सबसे गौरवशाली क्षण वह था जब प्रताप नवयुवक संघ और सोनी समाज की बेटियों ने ढोल की थाप पर तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। बेटियों के इस साहस को देख पूरा नगर जय बजरंगबली के नारों से गूँज उठा। महोत्सव के महंत जी ने इन बेटियों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
साधु-संतों का समागम
इस धार्मिक उत्सव में 102 वर्षीय महात्मा राजाराम आचार्य, महंत श्रृंगारी महाराज, विधायक ललिता यादव और दीप्ति पांडे सहित देशभर से आए शीर्ष संतों की उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का किया शुभारंभ, विद्युत क्रय अनुबंध वितरण कार्यक्रम आयोजित

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत विद्युत क्रय अनुबंध वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सस्ती और निर्बाध […]

You May Like