सीएम डॉ यादव ने सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का किया शुभारंभ, विद्युत क्रय अनुबंध वितरण कार्यक्रम आयोजित

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत विद्युत क्रय अनुबंध वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और कृषि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित हितग्राहियों को विद्युत क्रय अनुबंध (पावर परचेज एग्रीमेंट) वितरित किए गए। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

ट्रांसजेंडरों की बात सुने बिना कानून थोप रही है केंद्र सरकारः स्टालिन

Wed Mar 25 , 2026
चेन्नई, 25 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बुधवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) -नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह ट्रांसजेंडरों की बात सुने बिना ही ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019’ में प्रस्तावित संशोधनों को […]

You May Like