निगम ने मास्टर प्लान सडक के दूसरी तरफ भी किया रिमूवल

इंदौर. नगर निगम रिमूवल दस्ते ने आज मास्टर प्लान सड़क की दूसरी तरफ भी चौड़ाई में बाधक मकान हटाने की कार्रवाई की. कल निगम रिमूवल दस्ते ने मालवीय नगर में एक तरफ 140 बाधक मकान हटाने की कारवाई की थी. आज 182 चौड़ाई के लिए हटाए गए हैं.

आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश नगर निगम रिमूवल विभाग ने मास्टर प्लान की प्रस्तावित एम.आर. 9 से एलआईजी लिंक रोड चौड़ी करने के लिए मालवीय नगर गली नंबर 2 स्थित क्षेत्र में दूसरी तरफ कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान सड़क निर्माण में बाधक लगभग 182 से अधिक मकानों को हटाया गया. चौड़ाई में बाधक मकान में निवासरत 28 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट में शिफ्ट किया गया. निगम की उक्त कार्रवाई 5 जेसीबी एवं 5 पोकलेन मशीनों से की गई, सड़क चौड़ी करने के लिए मार्ग को पूरी तरह से मुक्त कर दिया है. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, भवन अधिकारी विनोद अग्रवाल, भवन निरीक्षक सचिन गहलोत, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे, निगम का रिमूवल अमला एवं पुलिस बल मौजूद था.

Next Post

सीएम हेल्पलाईन पर जीरो प्रकरण करने वाले कलेक्टर को अतिरिक्त नम्बर दिए जाएंगे

Fri Nov 7 , 2025
इंदौर. संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाडे की अध्यक्षता में गुरुवार को पहली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई. कांफ्रेंस में संभागायुक्त डॉ. खाडे ने राज्य और केन्द्र शासन द्वारा संचालित अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं सहित अभियानों और मुख्य कार्यक्रमों से जुड़े विषयों पर समीक्षा की. जिलों के कलेक्टर्स द्वारा प्रस्तुत पीपीटी […]

You May Like

Play sound